फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बैंकों में सुरक्षा के इंतजामों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी संतोष मिश्रा ने दिवाली को लेकर शुक्रवार को बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक के बाहर बैठे लोगों से पूछताछ कर शाखा प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरों और सायरन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिवाली पर सात से 11 नवंबर तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे पहले बैंकों में भीड़ अधिक हो रही है। इससे एसपी ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने फतेहगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का निरीक्षण किया। वहां बैंक के बाहर बैठे लोगों से पूछताछ की।

बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरों को देखा और सायरन चेक किया। एसपी ने बैंक मैनेजर से सीसीटीवी कैमरे लगातार चलने और सायरन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद आंध्रा बैंक, आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा का निरीक्षण किया। इनके शाखा प्रबंधकों से बात कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से सायरन को बजवा कर देखा।
विज्ञापन


एसपी ने बैंक के बाहर एटीएम चेक किया और लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि दिवाली और धनतेरस को लेकर बैंकों से अधिकांश लोग रुपये निकालने आएंगे। बैंकों के आसपास पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इस मौके पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी, कोतवाल झांझनलाल, एसओ महिला थाना पूनम जादौन आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- सीसीटीवी कैमरा और सायरन को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें