फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राममंदिर बनवाने को कटिबद्ध-प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी राममंदिर बनवाने के लिए कटिबद्ध है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों से कही। हालांकि जिला स्तर के सवालों को उन्होंने बड़ी ही सरलता से टाल दिया।
विज्ञापन


बढ़पुर स्थित राजपूताना होटल के सभागार में शनिवार को पत्रकारों से प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें निभा रही है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों में उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना समेत कई योजनाओं को गिनाया। प्रदेश में व्याप्त डॉक्टरों की कमी पर कहा कि सरकार डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही यह समस्या दूर होगी। महंगाई के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।

जिले में उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा ही किए जा रहे अवैध कब्जे के सवाल पर कहा कि अवैध कब्जों की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी। राम मंदिर निर्माण के प्रश्न पर प्रदेश प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पक्ष में आता है तो अच्छी बात है। नहीं तो जो वैधानिक कार्यवाही होगी, उसी आधार पर राम मंदिर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगला देने और उनके प्रति साफ्ट कार्नर पर कहा कि शिवपाल सिंह को वरिष्ठता के चलते बंगला दिया गया है। भाजपा का साफ्ट कार्नर जैसे अन्य विरोधी नेताओं के साथ है, वैसा ही शिवपाल सिंह के साथ है। जिला महामंत्री शैलेंद्र राठौर, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और पीयूष त्रिपाठी आदि रहे।


इंसेट
मांगी ओडीएफ की रिपोर्ट
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने जिले के अफसरों से भी बातचीत की। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रवक्ता ने जिलाधिकारी से जिले की ओडीएफ रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही अवैध कब्जों के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। दवा जलाए जाने के मामले में उन्होंने सीएमओ की शिकायत शासन से करने की बात कही है। इसके साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह स्पष्ट करें कि जिले में डबल फोर्टिफाइड नमक क्यों बांटा जा रहा है। डीएसओ राजेश सिंह ने बताया कि आयोडीन व आयरन की कमी के चलते जिले में डबल फोर्टिफाइड नमक बंटवाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें