फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्रा पढ़ाई कर रही दो स्कूलों में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षा विभाग के खेल निराले हैं। दो छात्राओं ने दो कॉलेजों में दाखिला ले लिया। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भी दोनों कॉलेजों से कर दिया। फार्म के सत्यापन में मामला फंस गया। इन छात्राओं को नोटिस जारी किया गया है।


राजेपुर के गांव पट्टीदारापुर निवासी रिंकी पुत्री जगतराम फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। रिंकी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज से आवेदन किया है। फार्म छात्रवृत्ति की साइट पर प्रधानाचार्य के डिजिटल सिगभनेचर से अपलोड किया गया। फार्म को साइट स्वीकार नहीं कर रही थी। बाद में इसी नाम व रोल नंबर से अपलोड फार्म खोलने पर पता चला कि रिंकी पुत्री जगतराम ने छात्रवृत्ति का फार्म यदुनाथ सिंह इंटर कालेज न्यामतपुर फर्रुखाबाद से भी भरा है। दोनों ही फार्म में ब्योरा एक ही है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति पंजीकरण संख्या में अंतर है। इसी तरह का मामला पट्टीदारापुर की नीलम पुत्री खुशीराम के छात्रवृत्ति फार्म के सत्यापन में खुला है। नीलम कक्षा 11 में राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्रा हैं। इन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज से दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। सत्यापन में पता चला कि नीलम का छात्रवृत्ति आवेदन यदुनाथ सिंह इंटर कालेज न्यामतपुर से भर दिया गया है। इस आवेदन में भी छात्रवृत्ति पंजीकरण संख्या अलग थी। बाकी ब्योरा एक ही था। इस तरह के मामले अन्य कॉलेजों में भी पकड़ में आए हैं।

राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं के नाम कालेज से काट दिए हैं। छात्राओं को नोटिस भेजने के साथ ही अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा, डीआईओएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी व यदुनाथ सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को पत्र भेजा गया है।

प्रवेश व छात्रवृत्ति फार्म निरस्त होंगे
राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राधानाचार्या मीना यादव ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। दोनों छात्राओं के प्रवेश व छात्रवृत्ति फार्म निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दोनों छात्राओं के मूल कागजात हैं जमा
यदुनाथ सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राएं उनके यहां पढ़ाई कर रही हैं। इनके मूल कागजात जमा करा लिए गए हैं। दोनों ने जीजीआईसी में अपना दाखिला निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है।

दो कॉलेजों में पढ़ाई कर रहीं छात्राएं
छात्रवृत्ति के लिए दोनों कॉलेजों से किया आवेदन
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ने भेजे नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें