फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी बदमाश व दो सिपाही घायल

Wed, 17 Oct 2018 11:20 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घायल बदमाश विनोद। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकते समय बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें बदमाश और दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस बदमाश को सीएचसी नवाबगंज और सिपाहियों को लोहिया अस्पताल ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस शातिर के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी विनोद पुत्र श्रीकृष्ण लूट व चोरी आदि के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, फर्रुखाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बुधवार देर रात स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को शातिर बदमाश के नवाबगंज से फर्रुखाबाद की ओर आने की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम, मऊदरवाजा व नवाबगंज थाना पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामरान के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को नवाबगंज की ओर से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर शातिर ने तमंचा निकालकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की।


विनोद के पैर में गोली लगी। इस दौरान स्वाट टीम के सिपाही शेष नारायण व नवनीत गोली लगने से घायल हो गए। आनन-फानन में टीम ने सिपाहियों को लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं बदमाश को सीएचसी नवाबगंज ले गए। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि विनोद पर 25 हजार रुपये का इनाम है। उस पर हरियाणा, दिल्ली, फर्रुखाबाद में एक दर्जन से अधिक लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से वह फरार चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि  शातिर बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें