शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। लखनऊ में एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में आरोपों से घिरे सिपाहियों के पक्ष में शमसाबाद थाने के सिपाही उतर आए हैं। आरोपी सिपाहियों के समर्थन में बुधवार को थाने के सिपाहियों ने भोजन नहीं किया। जानकारी मिलने पर एसओ ने समझाकर सिपाहियों को भोजन कराया। एसओ ने स्वीकार किया कि सिपाहियों ने भोजन नहीं किया था, लेकिन वह यह बात टाल गए कि विवेक तिवारी हत्याकांड के सिपाहियों के समर्थन में उन्होंने भोजन नहीं किया।
विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को थाना शमसाबाद में तैनात सिपाही इंद्रसेन, एके तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी और अरुण कुमार आदि ने सुबह मेस में नाश्ता नहीं किया। यही नहीं दोपहर को भी उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ आलोक कुमार ने सिपाहियों को समझाया। इसके बाद एसओ ने सिपाहियों को अपने साथ मेस में बैठकर भोजन कराया।