फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता बनीं पहली आयुष्मान मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आयुष्मान योजना बुधवार से अस्पतालों में सही ढंग से चालू हो गई। इसके अंतर्गत एक मरीज राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल तो एक मरीज महिला अस्पताल में भर्ती होने पहुंचा। एक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला को केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। हालांकि भर्ती की गई महिला का अब तक कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल में बुधवार दोपहर में शहर की ही सरिता मिश्रा अपने पति विपिन मिश्रा के साथ अस्पताल पहुंची। वो गर्भवती है। अस्पताल में मौजूद आरोग्य मित्र राहुल ने सूची देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उनका गोल्डन कार्ड जनरेट नहीं हो पाया था। योजना के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके कार्ड का अनुमोदन नहीं हो पाया है। इससे कार्ड जनरेट नहीं हुआ है। गुरुवार तक कार्ड जारी हो जाएगा। उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह एक अन्य महिला लाभार्थी मायूस भी बुधवार को राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल पहुंची। गले में गांठ है। उन्हें आपरेशन करवाना है। सर्जन के छुट्टी पर होने के कारण उन्हें लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया है।

आज से प्राइवेट अस्पताल में भी होगा इलाज
आयुष्मान योजना में शामिल जिले के एक मात्र एसएम हॉस्पिटल में भी गुरुवार से मरीजों का इलाज किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अभय ने बताया कि बुधवार से तीनों सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज शुरू होने के बाद अब प्राइवेट अस्पताल में भी गुरुवार से योजना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें