फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ से वकीलों ने की अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वाहन ट्रांसफर की अधूरी फाइल लौटाने से गुस्साए वकीलों ने शनिवार को एआरटीओ प्रशासन से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वकील बाइक से चले गए। रोड पर उनकी बाइक स्कार्पियो से टकरा गई। इससे वह गिर गए। उनके चोट नहीं लगी है। कोतवाल ने एआरटीओ से मामले की जानकारी ली।

फतेहगढ़ में स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में शनिवार को एआरटीओ मोहम्मद हसीब कार्यालय में बैठकर विभागीय काम कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे तीन वकील बाइक से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एआरटीओ को एक चौपहिया वाहन की ट्रांसफर संबंधी पत्रावली दी। उसमें वाहन मालिक के हलफनामा के अलावा कुछ अन्य प्रपत्र भी नहीं थे। अधूरी पत्रावली होने से एआरटीओ ने वकील को फाइल वापस कर दी। तीनों वकीलों ने बाद में कागज दाखिल करने की बात कहकर वाहन ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। एआरटीओ ने पत्रावली में कागज पूरे हुए बगैर वाहन ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर वकील एआरटीओ से अभद्रता करने लगे। उन्होंने अपशब्द इस्तेमाल करते हुए खरीखोटी सुना दी। इससे वहां हंगामा होने लगा। भीड़ एकत्र होने पर एआरटीओ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाल झांझन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले तीनों वकील एक बाइक पर बैठकर वहां से चले गए। एआरटीओ कार्यालय से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर वकील की बाइक एक चार पहिया वाहन से टकरा गई। इससे वह गिर गए। इस हादसे में किसी के चोट नहीं आई। तीनों वकील उठे और बाइक पर बैठकर चले गए। कोतवाल ने एआरटीओ से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


एआरटीओ मोहम्मद हसीब ने बताया कि अधूरे कागजों के माध्यम से वाहन ट्रांसफर करने से मना करने पर वकीलों ने अभद्रता की और धमकी देकर चले गए। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें