फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का क्रिकेटर त्रिकोणीय सीरीज में बिखेरेगा चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के क्रिकेटर गौरव सिंह दो अक्तूबर से शुरू हो रही अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज में चमक बिखेरने को तैयार हैं। उनका चयन भारत की राष्ट्रीय दृष्टिबाधित टीम में एक आलराउंडर के रूप में हुआ है। वह इन दिनों बंगलूरू में कैंप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जल्दी ही वह टीम का हिस्सा बनेंगे।

गोवा में दो अक्तूबर से त्रिकोणीय टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसमें भारत, श्रीलंका व इंग्लैंड की दृष्टिबाधित टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस सीरीज के लिए शमसाबाद क्षेत्र के छोटे से गांव रमापुर के गौरव सिंह राजपूत का चयन कर लिया गया है। गौरव मिडिल आर्डर बल्लेबाज होने के साथ ही दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते हैं। उनका चयन एक आलराउंडर के रूप में हुआ है। इससे पहले भी वह एक बार टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। अगस्त में श्रीलंका में 5-0 से जीत कर आई टीम में वह शामिल थे। हालांकि इस सीरीज में गौरव को ज्यादा मौके नहीं मिले थे। शुरू के दो मैच उन्हें बेंच पर बैठ कर गुजारने पड़े थे। इसके बाद तीसरे मैच में उन्हें अंतिम ग्यारह में शामिल होने का मौका मिला था। बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने से वह तीन रन बना कर नाबाद रहे थे। दूसरे मैच में वह एक रन बना कर आउट हो गए थे। वहीं, तीसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। एक मैच में उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी भी की थी।
विज्ञापन


पिता करते हैं खेती
गांव रमापुर के किसान राजवीर सिंह राजपूत के घर जन्मे गौरव को बचपन से ही कम दिखता था। वह बी कैटेगरी (दो मीटर तक देखने की क्षमता) रखते हैं। 11 साल की उम्र में ही पिता ने गौरव को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड पर्सन में दाखिला दिला दिया था। वहीं से उनका लगाव क्रिकेट की ओर हो गया। सबसे पहले उनका चयन इंटर स्कूल टीम में हुआ। 2017 में नार्थ जोन ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टेट टीम का हिस्सा बने। यहां उन्होंने शानदार आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए लगातार दो शतक समेत कुल 250 रन बनाए। इसके अलावा 6 विकेट भी चटकाए थे। इसी के बाद उनका चयन टीम इंडिया में हो गया था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कोच
गौरव सिंह एक अच्छा ऑलराउंडर है। पिछली सीरीज में भी उसका चयन टीम में हुआ था। हालांकि ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे। एक बार फिर उसे अपने को साबित करने का मौका मिला है। - जॉन डेविस, कोच, भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें