फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अक्टूबर से कोषागार में लागू होगी ई-कुबेर प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के कोषागार में 11 अक्तूबर से ई-कुबेर प्रणाली लागू की जाएगी। सीधे आरबीआई के पोर्टल से जुड़ने से बिल ऑनलाइन जमा होंगे और समय की बचत होगी।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की व्यवस्था नहीं होने से कोषागार को एसबीआई के पोर्टल पर निर्भर होना पड़ता था। इसके एवज में एसबीआई को कमीशन दिया जाता था। बैंक की साइट पर लोड बढ़ने से सर्वर की समस्या आ जाती थी। इससे ट्रांजेक्शन में काफी समय लगता था, वित्तीय वर्ष के अंत में यह समस्या और बढ़ जाती थी। इसकी शिकायत खुद आरबीआई ने शासन स्तर पर की थी। अब ई-कुबेर प्रणाली के तहत कोषागार सीधे आरबीआई से जुड़ जाएगा। जिले के मुख्य ट्रेजरी अधिकारी कानपुर में ई-कुबेर प्रणाली की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। अब वह यहां पर कार्यरत डीडीओ को ई-कुबेर प्रणाली की ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन


इन जिलों में लागू होगी ई-कुबेर प्रणाली
अब तक प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों समेत 31 जिलों में ई-कुबेर प्रणाली लागू की जा चुकी है। अब 11 अक्तूबर को कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर और शाहजहांपुर में यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन


वेतन, पेंशन का नहीं अटकेगा काम
एसबीआई का सर्वर व्यस्त होने से पेंशन, वेतन आदि अटक जाता था। अब वह नहीं होगा। ऑनलाइन होने से सभी प्रक्रियाएं आसानी से निपट जाएंगी।

जिले में 11 अक्तूबर से ई-कुबेर प्रणाली लागू होने से पांच से 10 मिनट में ट्रांजेक्शन हो जाएंगे। साथ ही ऑफलाइन बिल आदि जमा होने की सारी व्यवस्थाएं समाप्त हो जाएंगी। - अतुल तिवारी, मुख्य ट्रेजरी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें