फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। पशुओं को चराने गए वृद्ध की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को खोजबीन के दौरान शव मिला। गांव हरिहरपुर निवासी जदुनाथ (60) पुत्र रामनारायण गांव में ही रहने वाले अपने बहनोई के पास रहते थे।
विज्ञापन


सोमवार को जदुनाथ पशुओं को चराने के लिए कटरी की ओर गए। शाम को जानवर लौट आए लेकिन जदुनाथ नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को परिजनों ने गंगा नदी में फिर जदुनाथ की खोजबीन शुरू कर दी। गांव भाऊपुर के सामने जदुनाथ का शव मिल गया। ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। जदुनाथ के बहनोई वीरपाल ने थाना पुलिस को सूचना दी। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। बताया गया कि जदुनाथ अविवाहित थे और अपने बहनोई के घर रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें