फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के दबाव में बैकफुट पर आए फूड इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। रेलवे रोड स्थित किराने की दुकान पर जांच करने पहुंचे फूड इंस्पेक्टर से व्यापारियों का विवाद हो गया। व्यापारियों ने फूड इंस्पेक्टर पर वसूली का आरोप लगाया। इस पर फूड इंस्पेक्टर बिना जांच किए ही चले गए।

अखिल भारतीय व्यापार मंडल किराना कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज की किराने की थोक की दुकान पर फूड इंस्पेक्टर आशीष वर्मा जांच करने पहुंचे। उन्होंने व्यापारी से कहा कि दुकान में साफ -सफाई नहीं है और न ही डस्टबिन रखा गया है। व्यापारी ने व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता को सूचना दी। इस पर अतुल गुप्ता, छग्गेलाल, विनोद वर्मा आदि व्यापारी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने फूड इंस्पेक्टर पर बेवजह परेशान करने आरोप लगाया तो नोकझोंक होने लगी। इस पर व्यापारियों ने इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली के आरोप भी लगा दिए। वहीं एक व्यापारी ने कहा कि उनसे लाइसेंस नवीनीकरण के 11 सौ रुपये लेने के बावजूद लाइसेंस अभी तक नहीं दिया गया। फूड इंस्पेक्टर व्यापारियों के दबाव में आ गए और बिना जांच किए ही वापस चले गए। इस मामले में फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि वह दुकान की साफ सफाई व्यवस्था देखने गए थे। व्यापारी अनर्गल आरोप लगाने लगे और जांच करने में व्यवधान पैदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें