फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलते ही जा रहे अवैध नियुक्ति के खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज क्षेत्र में दो सहकारी समितियों में दो अवैध नियुक्तियों का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि क्रय विक्रय समिति में एक व कंपिल क्षेत्र की सादनगर संघ में दो अवैध नियुक्तियां और सामने आ गईं।
विज्ञापन


एडीसीओ ने जांच कर उनकी नियुक्ति को निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। सादनगर संघ की दो नियुक्तियों के मामले में उन्होंने कहा कि यह मामला लखनऊ की बैठक में उठाया जाएगा।

पपड़ी साधन सहकारी समिति में हुई कृष्णकांत की अवैध नियुक्ति के मामले में कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है। कंपिल रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी के अतुलकांत की अवैध नियुक्ति के बाद लाखों रुपये वेतन के रूप में निकाल लिए गए थे। इस मामले में जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


अभी यह मामला चल ही रहा था कि क्रय विक्रय समिति में अतुलकांत के भाई शिवकांत की अवैध नियुक्ति का मामला प्रकाश में आया। एडीसीओ विनोद कटियार ने बताया निलंबित सचिव व अध्यक्ष ने 2016 में शिवकांत की लेखाकार के पद पर नियुक्ति कर दी थी।

उसने दिसंबर 2017 तक कार्य किया और इसके बाद गायब हो गया। इसके अलावा कंपिल क्षेत्र की सादनगर संघ में दो कर्मचारियों की अवैध तरीके से नियुक्ति कर दी। उनका वेतन भी निकल रहा है। इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है।

सचिव महाप्रबंधक को जांच रिपोर्ट दे दी गई है। इसमें उनकी नियुक्ति को निरस्त करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता अधिनियम में सचिव व अध्यक्ष को परिवार व रिश्तेदार की नियुक्ति करने का अधिकार नहीं है। जो भी इस तरह की नियुक्तियां की गई हैं। वह अवैध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें