फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराश में फर्रुखाबाद को मिला एक गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय खेलों में जिले ने अपनी धमक बरकार रखी है। सैंबो में चार खिलाड़ियों के नेशनल टीम के लिए चयन के बाद कुराश में भी एक खिलाड़ी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। दिव्यांशी कटियार ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा तीन अन्य खिलाड़ी भी मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। इस बार कुराश की नेशनल चैंपियनशिप कर्नाटक में होगी।

मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में गुरुवार व शुक्रवार को कुराश की राज्यस्तरीय चैंपियनशिप खेली गई थी। इसमें जिले के सात में से चार खिलाड़ी अपने अपने वर्ग में मेडल जीतने में कामयाब रहे। सीनियर महिला वर्ग में दिव्यांशी कटियार ने 44 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। उनका नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन पक्का है। इसके अलावा सीनियर के पुरुष वर्ग में राहुल राजभर ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एक सिल्वर व दो ब्रांज मेेडल जीते हैं। 50 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष पाल ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी भार वर्ग में विनय कुशवाह व 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। टीम की कोच और एसोसिएशन की सचिव शिवानी ने बताया कि कोई अगर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं लेते हैं तो सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ियों को नेशनल खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


एशियन गेम्स में भी कुराश में मिले थे दो पदक
हाल ही में खेले गए एशियन गेम्स में भी कुराश को शामिल किया गया था। इस खेल में भारत की पिंकी बालहारा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर और इसी कैटेगरी में माला प्रभा ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


क्या होता है कुराश
कुराश कुश्ती के लिए तुर्किक शब्द है। विशेष रूप से मध्य एशिया में प्रचलित कई लोक कुश्ती शैलियों को संदर्भित करता है। मुख्य रूप से इस खेल को कराटे व कुश्ती का मिश्रण भी कहा जा सकता है। यह उजबेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट भी है। इस खेल में कमर के नीचे वाले हिस्से पर न ही वार किया जाता है न ही इस हिस्से को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें