अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव के लिए वकीलों ने सोमवार को नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव पद के लिए दो लोग मैदान में उतरे हैं। अन्य पदों के लिए भी पर्चे भरे गए। इन पर्चों की मंगलवार को जांच होगी और आपत्तियां लेकर निस्तारण किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार सुबह दस से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह और दीपक द्विवेदी को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर कर दिए। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, केके श्रीवास्तव प्रथम, निवर्तमान उपाध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित ने पर्चा दाखिल किया।
उपाध्यक्ष पद के लिए अनवर जमाल सिद्दीकी, मनोज कुमार कटियार, मनोज कुमार सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मीना चौहान, मंजू देवी, महासचिव पद के लिए निवर्तमान महासचिव संजीव पारिया, केशव तिवारी, संयुक्त सचिव पद के लिए श्यामवीर सिंह, राजेंद्र यादव, सर्वेश कुमार प्रजापति, अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, राजवीर दुबे, लेखा परीक्षक पद के लिए अरविंद कुमार वर्मा, शिवेंद्र मोहन मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सिंह, अजय दुबे, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए शिखर सक्सेना, पीयूष दुबे, सचेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, देवेंद्र सिंह, सत्यपाल, यादव सिंह शाक्य, किशोर कुमार ने पर्चा भरा।
चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, दीपक द्विवेदी और शिव प्रताप सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी और आपत्तियां ली जाएंगी। उसी दिन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अगर कोई नाम वापस लेना चाहता है तो वह 12 सितंबर को ले सकता है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 13 सितंबर को जारी की जाएगी।
चुनाव को सहयोग समिति बनी
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह व दीपक द्विवेदी ने सहयोग समिति बना दी है। इसमें बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री, हिमांशु राय श्रीवास्वत, अरुण तिवारी, राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रभा शंकर औदिच्य, महेश चंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार राणा, मुदित मिश्रा, सुहैल अहमद फारुखी, सगीर अहमद, अतुल कटियार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुदित यादव, प्रवेश प्रताप, गौतम सिंह वर्मा, राजवीर सिंह कटियार, धर्मेंद्र यादव, अनिल पाल को शामिल किया गया है।