फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अस्पताल हो गए आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के तीन अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल हो गए हैं। इनमें लाभार्थियों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह तीनों ही अस्पताल शहर के ही हैं। अभी विभाग को अन्य अस्पतालों के भी इस योजना में शामिल होने का इंतजार है।

जिले के ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल शहर के अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल पुरुष, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और राम मनोहर लोहिया अस्पताल महिला आयुष्मान योजना में शामिल हो गए हैं। इन सभी अस्पतालों को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। मरीजों को अपना आधार कार्ड या पहचान पत्र स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाना होगा। इसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इसके जरिए रोगी को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज अस्पताल में मिलेगा। अब तक जिले के 1.26 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कु मार ने बताया कि शहर के तीनों अस्पताल शामिल हो गए हैं। अन्य अस्पतालों को भी शामिल करवाने की तैयारी चल रही है। जल्दी ही अन्य अस्पताल भी आयुष्मान में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


कायमगंज सीएचसी भी जल्द होगा शामिल
अब कायमगंज सीएचसी को आयुष्मान योजना में शामिल करने की कवायद तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जल्दी ही यह अस्पताल भी शामिल हो जाएगा। गौरतलब है कि जिले का यही एक मात्र सीएचसी है जहां डाक्टर आदि होने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। अन्य सीएचसी व पीएचसी की बात की जाए तो इनमें सुविधाएं होना तो दूर की बात है, डाक्टरों का भी टोटा है। ऐसे अस्पतालों के शामिल होने में समस्या होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें