फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी जाएंगे जेल, महिला सुरक्षा होगी पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने गुरुवार देर शाम कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनको जेल भेजा जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को महिला क्यूआरटी का गठन होगा।

एसपी ने कार्यभार संभालते ही सीओ और एसओ के साथ बैठक कर जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी की। पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2017 में अमरोहा जिले में पहली पोस्टिंग हुई थी। उसके बाद अंबेडकर नगर में तैनाती हुई। वहां से तबादला होकर आए हैं। मोहर्रम और दशहरा त्योहार सकुशल कराना प्राथमिकता है। क्राइम को कंट्रोल किया जाएगा। छोटे छोटे जो गैंग हैं, उनके सदस्यों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को महिला क्यूआरटी का गठन कर मंदिर, स्कूल खुलने के समय और छुट्टी होने पर वहां महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से जुड़ने के लिए पेट्रोलिंग कराई जाएगी। जिले के सभी पुलिस कर्मियों की माह में चार शिफ्ट में परेड कराई जाएगी। जनता के लिए हर समय दरवाजे खुले रहेंगे। शिकायतों का समय से निस्तारण होगा। जो पुलिस कर्मी काम में सुधार नहीं लाएंगे, उनको एक मौका दिया जाएगा। उनके न सुधरने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें