फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर से पर्चा बनाए जाने में देरी होने मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में गुरुवार को कंप्यूटर से पर्चे बनाने में देरी होने पर मरीजों ने हंगामा किया। लोहिया अस्पताल में गुरुवार से मरीजों के लिए कंप्यूटर से पर्चा बनाए जाने की शुरूआत की गई। पर्चा काउंटर पर दो कंप्यूटर लगाए गए।

एक एनजीओ की ओर से दो युवकों को यहां पर तैनात किया गया है। मौसम साफ होने से अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। कंप्यूटर से मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे थे। पर्चा बनाए जाने के दौरान करीब 20 मिनट तक कंप्यूटर बंद हो गए। इस पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने हाथ से लिख कर मरीजों को पर्चा बनाए। तब लोग शांत हुए। कंप्यूटर से 266 पर्चा बनाए जा सके, जबकि हाथ से 1351 पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला अस्पताल में 291 पर्चे बने। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष के बाहर मरीज पहले दिखाने को लेकर आपस में धक्कामुक्की और हंगामा करते रहे। इसके साथ ही डॉ. मनोज पांडेय के अलावा अन्य डॉक्टरों के कक्षों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें