फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा सरकारी जगह पर बनवा रही पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में फिर से खेल शुरू हो गया है। जांच के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इससे सरकारी जमीनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बन रहे हैं। प्रशासन गंभीरता से जांच कराए तो बड़ा मामला सामने आ सकता है।


सरकारी जमीनों पर रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना (शहरी) का लाभ नहीं मिलना है। डूडा आवास बनाने के लिए ऐसे लोगों के खाते में भी पैसा भेज रहा है। इससे सरकारी जमीन पर आवास बन रहे हैं। टाउनहाल पर बनी कांशीराम कालोनी के पास नगर पालिका की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण हो रहा है। तहसील कार्यालय के पीछे नगर पालिका की जमीन पर शशिप्रभा मकान बनवा रही हैं। शशिप्रभा को दो किस्तें मिल चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों लाभार्थियों से सांठगांठ कर खाते में धनराशि भेजी गई है। रकाबगंज खुर्द में भी कई लोग नगर पालिका की जगह पर इस योजना के तहत आवास बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
पीएम आवास योजना (शहरी) में मातहतों को पारदर्शिता बरतने के आदेश दिए गए हैं। अगर गड़बड़ी की जा रही है तो जांच कराई जाएगी।
मोनिका रानी, डीएम


सरकारी जमीन पर आवास बने मिले तो रिकवरी
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। सरकारी जगह पर आवास बनवाने वाले लोगों से रिकवरी कराई जाएगी। आवेदनकर्ताओं से शपथपत्र के साथ गृहकर, जलकर और बिजली की रसीदें ली जा रही हैं। इसी के बाद खाते में किस्तें भेजी जा रही हैं। इसके बाद भी मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
जय विजय सिंह, परियोजना अधिकारी

सरकारी जगह पर बनवा रहे योजना के आवास
सांठगांठ का खेल, बिना पड़ताल के खातों में भेज दी रकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें