फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवन्ना नहीं होने पर पकड़े तीन ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल चौकी के पास सोमवार देर रात खनन अधिकारी ने 20 ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों की जांच की। तीन के पास कागज नहीं मिलने पर ट्रकों को खड़ा करवा लिया गया है। अब रॉयल्टी अदा कर ही ट्रक जा सकेंगे। कायमगंज में अवैध खनन की शिकायत पर छापेमारी की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

जिला खनन अधिकारी डा. सुशील कुमार सोमवार देर रात सेंट्रल जेल चौकी के पास बालू, मौरंग व गिट्टी भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कन्नौज की ओर से आ रहे बालू भरे ट्रक का चालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस कारण ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद एक साथ आए दो ट्रकों में मौरंग व गिट्टी भरी थी। दोनों के चालक भी रवन्ना नहीं दिखा सके। इस पर तीनों ट्रकों को चौकी में खड़ा करा लिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि दोनों ही ट्रक मध्य प्रदेश से आ रहे थे। जब तक इसकी रॉयल्टी नहीं भरी जाएगी। ट्रक पुलिस के कब्जे में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी ने बताया कि कायमगंज के गांव अखूनपुर में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इसपर मंगलवार को वहां छापेमारी की थी। लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा है। जल्दी ही संयुक्त टीम के साथ कायमगंज क्षेत्र में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें