फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने रास्ता बंद होने पड़ोसी के घर से निकलना पड़ रहा परिवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। गांधी चबूतरे से घर आने जाने का रास्ता प्रधान ने बंद करा दिया। घर का मुख्य गेट बंद होने से परिवार के लोग पड़ोसी के घर से आवागमन कर रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीण और उसके पुत्र ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पीड़ित ने लेखपाल पर रास्ता दिए जाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।

ग्राम पंचायत पतौजा के मजरा ककरैया में गांधी चबूतरा की करीब 10 डिसमिल जमीन है। इसके पास भैयालाल का करीब 30 साल पुराना घर है। इसी रास्ते से उनके परिवार का आना जाना है। जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। प्रधान के पुत्र की शिकायत पर लेखपाल ने जमीन की नाप की थी। उस समय लेखपाल ने भैयालाल को गांधी चबूतरे से आने जाने के लिए आम रास्ता दिया था। प्रधान कमला देवी के पुत्र आशीष उर्फ बजरंगी ने इस पर आपत्ति लगाई और पूरी जमीन पर चारों ओर से दीवार बनवाने का निर्णय लिया। आम रास्ता बंद न किया जाए, इसके लिए भैयालाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बावजूद प्रधान के पुत्र ने मंगलवार को गांधी चबूतरा की जमीन को चारों ओर से घेरने के लिए दीवार का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैयालाल के घर का मुख्य गेट बंद कर दिया। इससे घर वालों का निकलना बंद हो गया। वह लोग सीढ़ी से पड़ोसी के घर होकर आते-जाते हैं। इससे भैयालाल का पूरा परिवार परेशान है। रास्ता बंद होने से भैयालाल और उसके पुत्र अनुपम ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। यदि उनको निकलने का रास्ता नहीं दिया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे। प्रधान के पुत्र आशीष ने बताया कि एसडीएम को कब्जे का प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने जमीन खाली कराकर चहारदीवारी बनवाने का आदेश दिया है। जिसके तहत चहारदीवारी बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें