फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार कैडेट का चयन नेशनल टीम में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 12 एनसीसी यूपी बटालियन के छह खिलाड़ियों का चयन एनसीसी की नेशनल शूटिंग टीम में हो गया है। इनमें से चार खिलाड़ी फर्रुखाबाद जिले से हैं। चयनित खिलाड़ियों को चंडीगढ़ में ही ट्रेनिंग के लिए रोक लिया गया है, जबकि अन्य खिलाड़ी वापस आ गए हैं।

सात से 15 अगस्त तक चंडीगढ़ में राष्ट्रीय एनसीसी चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम से 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें से छह खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। चार खिलाड़ी संजय कुमार पाल जीआईसी फर्रुखाबाद, अपूर्व कृष्ण सीपीवीएनस कायमगंज, अरैना सिंह पीडीएमसी फतेहगढ़ और आरोही परिहार पीडीएमसी फतेहगढ़ के हैं। इसके अलावा बनारस के अमन कुमार व कानपुर की दीप्ती कुशवाह का भी चयन हुआ है। दीप्ती ने सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबेदार राजकिशोर सिंह ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों में से दीप्ती ने .22 रायफल ओपन साइड से निशाना लगाया। वह मेडल जीतने वाली यूपी की अकेली खिलाड़ी हैं। अन्य चयनित खिलाड़ियों ने .22 रायफल पीपी साइड में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें