फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संविदा कर्मियों व बिजली कर्मचारियों को उपकेंद्रों से हटाए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया है।

कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों को हटाने के आदेश का संगठन ने विरोध किया था। इस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा ने अनुभवी संविदा कर्मचारियों को न हटाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को हटा कर पूर्व सैनिकों को लगाया जा रहा है। इससे कई सालों से संविदा पर तैनात कर्मचारियों का रोजगार छिन रहा है। बिना किसी दोष के कर्मचारी को न हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन टीजीटू (टेक्निकल ग्रुप टू)को हटाया गया है, उनको अविलंब समायोजित किया जाए। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो संविदा कर्मचारी हड़ताल भी करेंगे। अध्यक्ष आदिल खां, रवींद्र सिंह, विशाल वर्मा, शिव कुमार, धीरज कुमार, रिजवान खां, रामेंद्र कटियार, शैलेश कुमार, सुधीर कुमार, महेंद्र कुमार, बंटी, बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें