फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में फिर खेल उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पीएम आवास योजना (शहरी) में साठगांठ का खेल थम नहीं रहा है। बुधवार को ऐसा ही मामला डूडा कार्यालय में देखने को मिला। दीवान मुबारक मोहल्ला की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले के दो सगे भाइयों को एक घर में रहते हुए पहली किस्त भेज दी गई और उसे जांच के बाद भी पहली किस्त नहीं मिली। कार्यालय में मौजूद अन्य फरियादियों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए।

दीवान मुबारक निवासी वीरवती अपनी बेटी के साथ डूडा कार्यालय पहुंची। महिला ने आधार कार्ड दिखाते हुए पीएम आवास के बारे में पूछा तो डूडा कर्मचारी ने बताया कि उसका नाम लिस्ट में है। जांच के बाद पहली किस्त उसके खाते में भिजवा दी जाएगी। वीरवती ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले के ही दो सगे भाई एक ही घर में रहते हैं। उनका पक्का मकान बना है। पिता सरकारी नौकरी करते हैं। दोनों भाइयों के खातों में पहली किस्त पहुंच चुकी है लेकिन उसने वर्ष 2017 में पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। दो बार जांच हुई लेकिन अभी तक उसे पहली किस्त नहीं दी गई। वीरवती का कहना है कि उसका पूरा मकान टपकता है। जांच के दौरान कर्मचारी देख भी चुके हैं। महिला ने आरोप लगाया कि डूडा कर्मचारी साठगांठ करने वाले लोगों को ही योजना का लाभ दे रहे हैं। महिला की बात सुनकर कार्यालय में अन्य लोगों ने भी इस तरह की शिकायतें कीं। परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि लखनऊ बैठक में भाग लेने आए हैं। इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह मामले की जांच कराएंगे। महिला पात्र है तो उसे लाभ दिया जाएगा। सगे भाइयों को पहली किस्त दिए जाने के मामले की भी जांच कराएंगे। अपात्र पाए जाते हैं तो उनसे रिकवरी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


249 के खाते में पहुंची दूसरी किस्त
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) के तहत जिले के 249 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भेज दी गई है।
जिले की दो नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों में पीएम आवास योजना (शहरी) की बीएलसी कैटेगरी में हजारों लोगों ने आवेदन किए थे। 372 लाभार्थियों को मई से जून माह तक पहली किस्त जारी कर दी गई थी। इनमें से 249 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई है। परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को पीएम ने सूबे के लाभार्थियों को एक साथ दूसरी किस्त जारी की थी। इसमें फर्रुखाबाद जिला के भी 249 लाभार्थी शामिल हैं। जल्द ही शेष बचे हुए लोगों को भी दूसरी किस्त जारी कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें