फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 शौचालय बनवाकर बेग किया ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के नाम पर अधिकारी खेल कर रहे हैं। ग्राम सभा बेग में भी ऐसा ही हुआ। ब्लाक के अफसरों ने गांव में 60 शौचालय बनवाकर गांव को ओडीएफ बताते हुए जिला प्रशासन को सूची भेज दी। वहीं, प्रधान का कहना है कि उन्होंने ओडीएफ वाले किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

ग्राम सभा बेग में तीन मजरे हईपुर, नगला कोमिल और बेग लगते हैं। तीनों में लगभग 580 परिवार हैं। प्रधान राजकुमारी देवी शाक्य ने बताया कि गांव में बेसलाइन सर्वे के अनुसार 360 परिवारों की सूची खंड विकास कार्यालय में जमा की थी। गांव में मात्र 60 शौचालय बनाकर गांव को संपूर्ण ओडीएफ दिखाकर जिला प्रशासन ने इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन


प्रधान का कहना है कि शौचालय बनवाने ही थे तो सभी के बनवाए जाते और फिर ओडीएफ किया जाता। अभी उन्होंने किसी भी प्रपत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन पता नहीं उनकी ग्राम सभा ओडीएफ कैसे हो गई। उन्होंने एडीओ पंचायत तथा बीडीओ से भी लिखित शिकायत की है। ग्राम सभा नगला बेग में अभी भी लोग खुले में शौच करने जाते हैं।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र की 70 ग्राम पंचायतों में 43 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जा चुका है। प्रधानों का आरोप है कि एडीओ पंचायत तथा बीडीओ सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर ग्राम सभा को ओडीएफ कर देते हैं। एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बेसलाइन सर्वे के अनुसार बेग ग्राम सभा को ओडीएफ किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि बेसलाइन सर्वे में बेग ग्राम पंचायत को 360 शौचालय की लिस्ट भेजी गई थी तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें