फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा अभिनंदन समारोह में किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा अभिनंदन समारोह में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि नहीं आए। पांच घंटे देर से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 20 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया।

नवभारत सभा भवन ठंडी सड़क में 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, रामसकल और एससीएसटी आयोग के चेयरमैन ब्रजलाल को बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर आना था लेकिन यह तीनों लोग नहीं आए। वहीं, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर शाम 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचीं लेकिन तब तक अधिकतर लोग जा चुके थे। मंजू दिलेर ने अनुसूचित जाति के करीब 20 लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंजू दिलेर ने बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि 2007 में सत्ता में काबिज होते हुए बसपा सुप्रीमो ने एससीएसटी एक्ट पर तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। सत्ता में आने के बाद वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भूलकर अन्य वर्गों को तरजीह देती हैं। बसपा ने दलित विरोधी पार्टी सपा से गठबंधन कर दलितों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा में दलितों का सम्मान है। 2019 में दलित वर्ग महागठबंधन को नकार देगा।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 2019 में अनुसूचित वर्ग भाजपा के साथ रहेगा और महागठबंधन की हार होगी। कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक और सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया ने बताया कि एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष की पुत्री का शनिवार रात निधन हो गया था, जिस वजह से तीनों नेता नहीं आ सके। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र राठौर, विमल कटियार, मिथलेश अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक और मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में सफाई कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं
सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को 2019 चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल के कार्यकर्ता पार्टी के लिए सबसे मजबूत होते हैं। इसी दौरान वहां पर सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। कर्मचारियों ने उन्हें वेतन व एरियर संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने जल्दी ही एरियर आदि निकलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें