फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बाइक खड़ी कर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद से पत्नी को छिबरामऊ ले जा रहे दंपित में किसी बात को लेकर इतनी ज्यादा कहासुनी हो गई कि पत्नी को बाइक से नीचे उतार कर पति ने बाइक में आग लगा दी। उसके बाद पत्नी का हाथ पकड़ कर टेंपो पर सवार होकर छिबरामऊ के लिए रवाना हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे छात्रों को चिल्लाकर बोला युवक बोला कि कभी प्रेम विवाह मत करना।
विज्ञापन


हुआ यूं कि छिबरामऊ निवासी एक महिला फर्रुखाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। शनिवार को वो फर्रुखाबाद से अपने पति के साथ मोटर साइकिल से छिबरामऊ जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दंपति के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर पति ने बाइक को जहानगंज कसबा के सहकारी शीत गृह के निकट सौरभ कटियार के खेत मेें उतारकर ले गया। वहां उसने बाइक को खड़ा कर पेट्रोल की टंकी खोल कर आग लगा दी। इसके बाद वह पत्नी का हाथ पकड़ कर सड़क पर आ गया। इस दौरान उधर से छात्र छुट्टी होने पर अपने घरों को जा रहे थे। पति छात्रों से कहने लगा कि भूल कर भी प्रेम विवाह मत करना। इसके बाद वह पत्नी को एक टेंपो में बैठा कर छिबरामऊ की ओर चले गए। इस घटना को लेकर कसबा में चर्चाएं होने लगी। बताया गया कि महिला फर्रुखाबाद के एक प्राइमरी स्कूल में टीचर है। वह छिबरामऊ की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस को किसी ने इसकी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें