फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में 1.24 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक पाकशाला फोटो -3......सेंट्रल जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला जेल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रसोई घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 1.26 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में कई दशक पुरानी रसोई घर पर छत की जगह खपरैल पड़ी थी। कुछ समय पर पहले उस पर टिन शेड डलवा दी गई। अत्याधुनिक रसोई घर के लिए जिला जेल प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने रसोई घर और उसकी बाउंड्रीवाल के लिए एक करोड़ 24 लाख 11 हजार रुपये आवंटित किए हैं। अनुसचिव करुणेश कुमार सिंह ने 19 जुलाई को शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें धन को खर्च करने की शर्तों का उल्लेख किया गया है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि कार्यदायी संस्था को यह कार्य कब तक पूरा करना है।


वर्जन
अक्टूबर 2017 में अत्याधुनिक रसोई घर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। कुछ उपकरण पहले आ चुके हैं। धन आने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - विजय विक्रम सिंह, जिला जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल में 26.51 लाख से बनेगा विजिटर शेड
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में मिलाई आदि के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विजिटर शेड बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 26.51 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में आने वाले लोगों के लिए छाया का इंतजाम नहीं है। इसके चलते लोग इधर-उधर पेड़ की छाया में बैठ कर समय व्यतीत करते हैं। सेंट्रल जेल प्रशासन ने वहां शेड डलवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उसे शासन ने मंजूर करते हुए विजिटर शेड डलवाने के लिए धन आवंटित कर दिया है। इसका शासनादेश अनुसचिव करुणेश कुमार सिंह ने जारी किया है। सेंट्रल परिसर में विजिटर शेड बनने से वहां मिलाई आदि के लिए पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें