फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब, बच्चे भरकर ला रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुतहड़ी का हैंडपंप खराब होने से बच्चे दूर से पानी भरकर ला रहे हैं। रसोइयों का भी यही हाल है।

प्राथमिक विद्यालय सुतहड़ी में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापिका शिखा गंगवार ने बताया कि करीब दो माह से हैंडपंप खराब है। इसके चलते रसोइया और बच्चे परेशान हैं। रसोइया गुड्डी देवी और अंजली ने बताया कि आधा किमी दूर से दूर से पानी भरकर लाते हैं और उसके बाद मिड डे मील बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि वह लोग भी दूर से ही पानी भरकर लाते हैं। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुतहड़ी के प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार और सहायक अध्यापक गौरव सिंह ने बताया कि बरसात के चलते हैंडपंप पांच फीट अंदर चला गया है। गड्ढा होने से बच्चों को नहीं जाने देते हैं। मजबूरी में बच्चे स्कूल से दूर गांव में लगे हैंडपंप से पानी पीने लाते हैं। खंड शिक्षाधिकारी वेगीश गोयल ने बताया कि दो-तीन दिन में हैंडपंप सही करा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें