फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही तहसील में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही तहसील में लोगों की भीड़ उमड़ी। करीबन पांच हजार से ज्यादा लंबित पड़े आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने का काम शुरू हो गया। बुधवार को ही करीब एक हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी किए गए।

तीन जुलाई को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसके चलते कई प्रमाण पत्रों का बनना लंबित हो गया। कुछ मांगे माने जाने पर मंगलवार को लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की, जिसके बाद बुधवार को फिर से काम शुरू हो गया। लेखपालों के आते ही सबसे पहले पेंडिंग पड़े प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदरमीर खां ने बताया कि लेखपालों ने काम शुरू कर दिया है। हड़ताल के चलते काफी प्रमाण पत्र पेंडिंग हो गए हैं। तीन-चार दिन में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। स्वान कक्ष प्रभारी अजीत द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को करीबन एक हजार से ज्यादा लंबित प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें