फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालकों की बहन से मिलने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पांच दिन पूर्व लापता हुए तीन बालकों की बहन से मिलने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी व तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने किशोरी से भाइयों के गायब होने की जानकारी ली। उसको राहत सामग्री भी मुहैया कराई। अफसरों ने कहा कि किशोरी को रहने के लिए आवास दिलाया जाएगा और उसके भाइयों की खोज भी करवाई जाएगी।

गांव मदारपुर निवासी महेश चंद्र किसी अपराध में जेल में निरुद्ध है। उसकी पत्नी कहीं चली गई है। उसके तीन लड़के और एक लड़की है। पुत्र अनिकेत (11), सूरज (9), हिमांशु (8) पांच जुलाई को रात में घर से बाहर निकले और लापता हो गए। बहन सोना (13) भाइयों की तलाश करती रही। भाइयों का कोई पता नहीं चला। इस मामले की प्रधानाचार्य जयसिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेज कर लापता हुए बालकों की खोज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, तहसीलदार गजेंद्र सिंह व कोतवाल जसवंत सिंह गांव पहुंचे। सोना से मामले की जानकारी ली। तहसीलदार ने कोतवाल को बालकों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कोटेदार प्रदीप से किशोरी सोना को चावल, गेहूं, केरोसिन, दलिया व पहनने को कपड़े मुहैया करवाए। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने की शिकायत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तहसीलदार को किशोरी के रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाल समिति ने भी लिया संज्ञान, की पड़ताल
कायमगंज। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डा. संजीव गंगवार टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने किशोरी से भाइयों के गायब होने की जानकारी ली। अध्यक्ष ने कोतवाल को बालकों को खोजने के निर्देश दिए। जो अभी तक पुलिस ने कार्रवाई की है, उसकी रिपोर्ट 12 जुलाई तक मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें