फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अस्पताल की एक्सरे मशीन, वाटरकूलर खराब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीएमओ डा. अरुण कुमार ने सोमवार को टीबी अस्पताल समेत दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएमओ को डाक्टर समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गंदगी देखकर साफ-सफाई के निर्देश दिए। टीबी क्लीनिक की एक्सरे मशीन खराब मिलने पर उसे सही कराने के निर्देश दिए। दो डाक्टरों समेत कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। बच्चों को देने वाला पैरासीटामॉल भी नहीं मिला।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरुण कुमार ने सोमवार को फतेहगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान सीएमओ को डा. चंद्र विक्रम सिंह, वाहन चालक रामकिशोर अनुपस्थिति मिले। यहां पर फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार मौजूद थे। इसके अलावा आयुष डा. ब्रजेश मौजूद थे। सीएमओ को महिला वार्ड में जगह जगह गंदगी मिली। शौचालय में भी गंदगी के साथ ही वहां पर ईंटें पड़ी मिलीं। सीएमओ ने साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पास में ही स्थित टीबी क्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां भी गंदगी मिली। इस पर सफाई के निर्देश दिए गए। कर्मचारी वीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार अनुपस्थिति मिले। एश्वर्य सक्सेना, गौरव वर्मा, राजेश मिश्रा, पुष्पेंद्र कटियार, प्रदीप सिंह, सौरभ तिवारी, नितह कटियार भी निरीक्षण के दौरान गायब मिले। इसके अलावा वाटरकूलर भी खराब पड़ा था। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को एक्सरे मशीन खराब मिली। सीएमओ ने एक्सरे मशीन को सही कराने के आदेश दिए। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचे। यहां पर डा. उत्तम सिंह, डा. पदमाकर अनुपस्थिति मिले। वार्ड आया मीनादेवी, आरती सक्सेना नहीं मिलीं। स्वास्थ्य निरीक्षिक उर्मित दीक्षित, जबर सिंह और स्वास्थ्य निरीक्षक मोहम्मद सलीम अनुपस्थिति मिले। अर्श काउंसर सरिता पाल भी गायब थी। सिर्फ फार्मासिस्ट योगेश कुमार मौजूद थे। फार्मासिस्ट ने अस्पताल में बच्चों वाला सीरप पैरासीटामाल न होने की जानकारी दी। सीएमओ ने उसे जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनुपस्थिति डाक्टर और कर्मचारियों का मई का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें