फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद अब कर्मस्थली लौटने को आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली मनाकर लौट रहे यात्रियों से रेलवे और बस स्टेशन पर खासी भीड़ रही। बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। वहीं, बस के इंतजार में खड़े यात्री पूछताछ कार्यालय के भी चक्कर काटते दिखे। कई बार तो कर्मचारी की सीट खाली दिखी। इससे यात्रियों को बसों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गैैर जनपदों मेें नौकरी करने वाले लोग व पढ़ने वाले छात्र होली का त्योहार मनाने के बाद अब वापसी कर रहे हैं। इससे रविवार को रोडवेज बस व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। बस में चढ़ने को लेकर कई बार धक्कामुक्की हो गई। वहीं, बदायूं, बरेली व कानपुर के यात्रियों की संख्या अधिक होने से असुविधा हुई। दोपहर करीब एक बजे कानपुर जाने वाली बस आते ही यात्री सीट पाने को दौड़ पड़े। इसमें युवक धक्कामुक्की कर पहले चढ़ गए। कुछ ही पलों में बस सवारियों से भर गई। इससे पत्नी, बच्चे व बैग लिए खड़े यात्री रह गए। उन्हें दूसरी बस के लिए इंतजार करना पड़ा।

बरेली, कानपुर, बदायूं और औरैया के यात्री भटके
रोडवेज बस स्टेशन पर दोपहर में सर्वाधिक यात्री बरेली, कानपुर, बदायूं व औरैया जाने वाले दिखे। वह पूछताछ कार्यालय में बस आने का समय पूछते नजर आए। कई बार तो कर्मचारी के उठ जाने से पूछताछ कार्यालय खाली पड़ा रहा। औरैया के लिए सिर्फ एक बस शाम को चार बजे जाती है।
विज्ञापन


पेयजल का भी इंतजाम नहीं
गर्मी पड़ने लगी है। इसके बावजूद रोडवेज बस स्टेशन पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। दोपहर में बस के इंतजार में यात्रियों की भी खासी भीड़ थी। तेज धूप से लोग प्यास से परेशान थे। बस स्टेशन पर कोई हैंडपंप की भी व्यवस्था न होने से उन्हें दुकानों से पानी के पाउच व बोतलें लेकर ही प्यास बुझानी पड़ी।

होली को देखते हुए आगरा व दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। इस रूट पर 50 बसें चल रही हैं। अन्य रूट पर सामान्य दिनों की तरह बसें चलाई गईं। हालांकि होली के बाद 10-15 फीसदी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। हाल ही में कार्यभार संभाला है। बस स्टेशन पर पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं भी शीघ्र ही दुरुस्त कराई जाएंगी। - अंकुर विकास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

रेलवे स्टेशन पर रही भीड़
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.20 बजे बांद्रा-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ थी। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में चढ़ने को लेकर होड़ मची रही। इसके अलावा कानपुर-कासगंज व कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेनें भी यात्रियों से खचाखच भरकर गईं। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से आरपीएफ इंस्पेक्टर समय सिंह व जीआरपी फोर्स चेकिंग करता रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें