फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में कुतों का आतंक 40 को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र मेें आतंक का पर्याय बने कुत्तों ने पांच गांवों के 40 लोगों को काट लिया। शनिवार को सभी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को देख वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव पुठरी में खूंखार कुत्तों ने अरमान पुत्र अफरोज, श्रष्ठी, अजय, जतिन पुत्र सतीश, वीरेंद्र पुत्र अमरजीत, बगौना गांव निवासी नेम सिंह, रिंकू, पातीराम, वंदना, पुष्पेद्र और नवाबगंज में ऊषा देवी पत्नी विजेंदर, लखन पुत्र मूलचंद्र, जाह्नवी पुत्री राजू व मिल्किया निवासी कुसुमलता पत्नी मुकेश, नरपति पुत्र दिवारी लाल, प्रशांत पुत्र देव सिंह व सिलसंडा निवासी पूजा समेत 40 लोगों को काट लिया।

शनिवार को सभी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंचे। फार्मासिस्ट विजय पाल ने बताया कि 40 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया। अब अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन खत्म होने को है। उनके पास महज पांच वायल ही बची हैं और इंजेक्शन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें