फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को डायरेक्टर व 15 को अध्यक्ष पद पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर पद का चुनाव नौ और अध्यक्ष पद का चुनाव 15 जनवरी को होगा। अनंतिम मतदाता सूची की आपत्ति की सात जनवरी को अंतिम तिथि होने के बावजूद किसी ने तहसील परिसर में आपत्ति दर्ज नहीं की। नायब तहसीलदार एवं एआरओ ने बताया कि 9 व 15 जनवरी को चुनाव होंगे।
विज्ञापन


जिला सहकारी संघ रेटगंज में डायरेक्टर व अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त एसडीएम रमेशचंद्र यादव को आरओ और नायब तहसीलदार पवन गुप्ता को एआरओ बनाया गया है। डायरेक्टर पद के लिए अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि सात और अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी रखी गई है। सोमवार को डायरेक्टर पद के लिए किसी ने भी सदर तहसील में आकर आपत्ति दाखिल नहीं की।

बताते हैं कि डायरेक्टर पद का चुनाव 14 और अध्यक्ष पद का चुनाव 15 जनवरी को होगा। अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम मतदाता सूची दाखिल करने की तिथि 15 जनवरी रखी गई है। इसी तिथि में चुनाव होने के साथ घोषणा भी होनी है। नायब तहसीलदार एवं एआरओ पवन गुप्ता ने बताया कि डायरेक्टर पद के लिए अंतिम दिन किसी ने भी आपत्ति दाखिल नहीं की है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर और अध्यक्ष पद पर अगर जरूरत पड़ी तो चुनाव संपन्न कराया जाएगा। गौरतलब है कि जिला सहकारी संघ रेटगंज में डायरेक्टर व अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 2 जनवरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें