फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर गेटमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। किसरौली गांव के पास टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर रेलवे के गेटमैन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। कायमगंज विधायक ने मौके पर पहुंच कर जेई को फटकारा। कायमगंज एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुइंयाबूट निवासी सुरेशचंद्र पाल और उसके पिता रामसागर पाल भटासा-मंझना के बीच पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन है। शाम 6 से सुबह 6 बजे तक सुरेशचंद्र व सुबह 6 से शाम 6 बजे तक उसके पिता रामसागर की ड्यूटी लगती है।

शनिवार सुबह सुरेशचंद्र ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। किसरौली गांव के पास नवीन चंद्र के बाग के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। तार में सुरेशचंद्र की बाइक फंस गई, जिससे वह चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर से साइकिल से गुजर रहे ग्रामीण रिंकू निवासी लहरा ने सुरेशचंद्र को झुलसी अवस्था में पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। शिनाख्त होने पर सुरेशचंद्र के पिता व पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर मृतक के पिता रामसागर, पत्नी रामा देवी, विधायक अमर सिंह खटिक और एसडीएम कायमगंज रमेशचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने जेई अजय कुमार को फोन पर फटकार लगाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चार पुत्रियां व एक पुत्र है।

करंट से युवक की जान गई
कायमगंज (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र मेरापुर के गांव नगलादिशी निवासी श्यामू (22) पुत्र रामसेवक शनिवार शाम लगभग 6 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ स्थित अपने खेत पर गया था। यहां वह एचटी लाइन के पोल पर चढ़ गया। लाइन चालू होने के कारण उसे करेंट लगा और वह पोल से नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मृतक के पिता रामसेवक ने बताया उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


-ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति कटवाई , कायमगंज विधायक ने जेई को फटकारा
-एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें