कमालगंज। स्कूल से घर जा रहा छात्र बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र को सीएचसी भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कमालगंज के गांव कैटहा निवासी अरविंद बाथम ने बताया उसकी बेटा आयूष (12) पाहला स्थित एसडी इंटर कालेज में कक्षा पांच का छात्र था। शनिवार दोपहर वह स्कूल से घर वापस जा रहा था। तभी पाहला गांव के पास वह पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने बालक को घायल अवस्था में सीएचसी कमालगंज भर्ती कराया। चिकित्सक विकास पटेल ने बालक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसओ राम सनेही ने बताया मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बाइक से टक्कर मारने की तहरीर दी है।
-पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो