फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया की 15 गलियों व तीन सड़कों का बनने लगा एस्टीमेट

विज्ञापन
करथिया गांव स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सफाई करते मजदूर। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बंधक बनाए गए बच्चों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश पर गांव के विकास की जोरों से कवायद शुरू कर दी गई। गांव की 15 गलियों व मुख्यमार्ग से जोड़ने को तीन सड़कों का एस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्कूल, पंचायतघर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र को फाइव स्टार बनाया जाएगा। इस क्रम में बुधवार को गांव में सफाई कराई गई।
विज्ञापन

गांव करथिया में 30 जनवरी को बंधक बनाए गए 25 बच्चों को मुक्त कराकर शातिर सुभाष को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया था। मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों व अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही गांव को सरकारी योजनाओं के विकास कार्यों से संतृप्त करने के आदेश दिए।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में लगाई चौपाल में गांव को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए विकास कार्यों की सूची तैयार की गई। बीडीओ को गांव में 15 गलियों का एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र की बाउंड्रीवाल, मनरेगा से हैंडपंप के साथ सोकपिट निर्माण, संपर्क मार्ग के साथ स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व बाउंड्रीवाल निर्माण के साथ कायाकल्प कराने को कहा गया। इसके अलावा पंचायतघर, आंगनबाड़ी केंद्र, रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों का एस्टीमेट मांगा गया। गांव में एक सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा।
तालाब का सुंदरीकरण, बिजली के जर्जर पोल व तार बदलवाकर ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर लगवाया जाएगा। पेयजल के लिए गांव में पानी की टंकी का निर्माण होगा। वहीं समाज कल्याण अधिकारी को डोर-टू-डोर सर्वे कराकर पात्रों को पेंशन का लाभ देने को कहा गया।
महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए सेनेटरी नैपकिन बनाने, सिलाई-कढ़ाई से प्रशिक्षित किया जाएगा। गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने को करथिया से किलमापुर, जैतपुर सड़कों का निर्माण होगा। बुधवार को जलनिगम की टीम ने गांव का सर्वे किया। लेखपालों ने कब्जेदारों के खूंटे हटवाकर चबूतरा हटाने के निर्देश दिए।
वहीं ग्रामीणों ने पंचायतघर के सामने लगा कूड़ा हटाया। हालांकि कोई सफाई कर्मी नजर नहीं आया। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 14 फरवरी तक सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें