फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी गोहत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली पुलिस ने 15 दिन से फरार चल रहे गोहत्या के आरोपी को पुल गालिब तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उससे चाकू बरामद हुआ है। फरार आरोपी पर एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला चिलाका में 15 सितंबर को एक घर में छापा मारा था। घर के अंदर कुछ लोग एक गोवंश की हत्या कर कर रहे थे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मांस के टुकड़े बोरियों में भरकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी शानू कुरैशी निवासी चिलाका को पहचान लिया था। शानू व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने शानू कुरैशी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को आरोपी शानू फतेहगढ़ न्यायालय में हाजिर होने जा रहा था। वह पुल गालिब तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी सूचना पर इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय, चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें