फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए, वित्त लेखाधिकारी समेत 15 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में रजिस्टर चेक करते डीएम संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह 10:10 बजे बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। उनको बीएसए, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम सोमवार की सुबह 10:10 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। उनको बीएसए लालजी यादव अपने कक्ष में नहीं मिले। डीएम ने कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर मंगा कर देखा तो उसमें कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर उन सभी को अनुपस्थित कर दिया। डीएम ने प्रत्येक कमरे में जाकर देखा और कर्मचारियों से उनके काम के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी का कार्यालय देखा तो वहां लेखाधिकारी और कुछ कर्मचारी नहीं थे। इसके बाद नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एमडीएम कार्यालय और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय का निरीक्षण किया। सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीसी और कर्मचारी काम कर रहे थे। डीएम को एमआईएस जितेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। बीएसए कार्यालय परिसर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा था।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर डीएम ने कर्मचारियों से नाराजगी जताई। डीएम ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए लालजी यादव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक मनोज श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक पंकज तिवारी, अरविंद कुमार, सुरेंद्र नाथ अवस्थी, गजेंद्र सिंह, चालक इशरत खां, जगबहादुर सैनी, रामसेवक, लेखा विभाग में अवधेश सिंह चौहान, आशीष दीक्षित, सुभाष चंद्र गौतम, सरिता बाथम, नगर क्षेत्र कार्यालय में राहिमान खानम और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के डीसी एमआईएस जितेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। दोबारा से इस प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि उनकी बोर्ड परीक्षा में सचलदल में ड्यूटी लगी थी। वह सुबह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने गए थे। इस कारण कार्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें