फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। मूर्ति स्थापना के लिए सोमवार को पांचाल घाट से पूजा करवाकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षेत्र के गांव चुरसाई के पास पलट गई। 15 लोग घायल हो गए। आठ घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक ही हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर निवासी जसवंत कुशवाहा अपने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापना के लिए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूर्ति व श्रद्धालुओं के साथ पांचाल घाट सोमवार दोपहर को गए। शाम को वहां से वापस आते समय गांव चुरसाई के पास ट्रैक्टर का धुरा टूटने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें डीजे व जेनरेटर रखा होने के साथ 20 लोग सवार थे। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 15 लाेग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर आठ घायलों में लाल सिंह (25), रमाकांत (37), अंश (19), रजनेश (15), शेरसिंह(40), जितेंद्र(23), ध्रुव (14) व मोहित (18) को लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जबकि अन्य चोटिल लोग निजी डॉक्टर से उपचार कराकर घर चले गए।
गंभीर घायल लाल सिंह को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान फतेहगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी, मोहम्मदाबाद कोतवाल आमोद कुमार सिंह, राजपूताना चौकी प्रभारी सुनील गोयल ने फोर्स के साथ जाम खुलवाया। काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें