फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंहे बेटे को बचाने में मां की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की ममता एक बार फिर बच्चे की मौत के आगे खड़ी हो गई। इसी के चलते मां ने अपनी जान तो गवां दी, लेकिन अपने दुधमुंहे बच्चे को बचा लिया। हादसा नवाबगंज चौराहे पर क्षतिग्रस्त सड़क पर बाइक के उछलने से हुआ।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव बिगरही निवासी सुधीर पत्नी नेहा (33) व बेटे अमन (7) आशिक (4) और अभि (9 माह) के साथ ट्रेन से शुक्रवार को नेहा की भतीजी की शादी में शामिल होने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना आया था।

वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि नवाबगंज के सिलसंडा में भी उसे एक निमंत्रण में जाना है। शनिवार सुबह वह पत्नी व बच्चों के साथ साले रामआसरे बाइक से शमसाबाद से सुबह ट्रेन पकड़ने निकले। सुधीर हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


नवाबगंज चौराहे पर सीसीरोड व डामर रोड के जोड़ ऊंचा-नीचा होने से अचानक बाइक उछल गई। इससे नेहा के हाथ से बेटा अभि छिटक गया। बेटे को बचाने के प्रयास में नेहा बाइक से रोड पर गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले गए। सुधीर और बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दुधमुंहे बेटे को बचाने में मां की जान गई

बाइक के उछलने पर हाथ से छिटक गया था बेटा
भतीजी की शादी में मायके आई थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें