फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को 14 आवासों में नहीं मिले लेंटर

Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
14 houses found in DM no Lentr
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शनिवार को लोहिया गांव कनकापुर का निरीक्षण किया। 14 लोहिया आवासों में लेंटर न देख उन्होेंने हैरानी जताई। उन्हाेंने बीडीओ को लेंटर डलवाने के आदेश दिए। सीसी सड़क बनी न देख आरईएस के एई को फटकार लगाते हुए इसे बनवाने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने इस दौरान डीएम को समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन


डीएम एनकेएस चौहान शुक्रवार को लोहिया ग्राम कनकापुर पहुंचे। 21 लोहिया आवासों में 14 में लेंटर पड़ा न देख उन्होंने हैरत जताई। बीडीओ देवेंद्र चौहान से कहा कि जल्द लेंटर डलवाएं। ग्रामीण रामवीर ने सफाईकर्मी न आने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

ढीले तार देख एक्सईएन अमर सिंह से कहा तार ठीक करवाएं। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकापुर में बाउंड्रीवाल और शौचालय बनवाने के साथ ही सड़क पर बना गड्ढा भरवाने को कहा। एकल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश बीएसए योगराज सिंह को दिए। गांव में गंदगी देख सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल और तहसीलदार विनोद कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें