फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धार्मिक आयोजनों के लिए 14 ग्राम पंचायतों को मिलेंगे वाद्य यंत्र

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धार्मिक आयोजनों के लिए जिले की 14 ग्राम पंचायतों को सांस्कृतिक विभाग लखनऊ से वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए डीपीआरओ ने चयनित ग्राम पंचायतों की सूची निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन


त्योहारों पर गांव के मंदिरों में भजन, कीर्तन आदि आयोजनों के लिए शासन से वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। वाद्य यंत्रों में ढोलक, मजीरा, हारमोनियम, झींका के साथ ही एक धार्मिक मूर्ति भी शामिल है। गत वर्ष चार ग्राम पंचायतों में नीबकरोरी, जिजौटा बुजुर्ग, श्रंगीरामपुर, तुषौर को वाद्य यंत्र मिले थे।
इस बार पांच हजार से अधिक आबादी वाली 14 बड़ी ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इसमें बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत याकूतगंज व कुटरा, कमालगंज की जरारी व भड़ौसा, कायमगंज की चिलौली व मऊरशीदाबाद, मोहम्मदाबाद की सिरौली व पिपरगांव, राजेपुर की पिथनापुर व अमृतपुर, शमसाबाद की कुआंखेड़ा व खिनमिनी, जबकि नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पिलखना व कुरार शामिल हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने चयनित ग्राम पंचायतों की सूची सांस्कृति निदेशालय लखनऊ से भेज दी है। उन्होंने बताया कि होली के त्योहार से पहले ही ग्राम पंचायतों को वाद्य यंत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें