फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हाईस्कूल छात्राओं की छूटी परीक्षा

Mon, 20 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
परीक्षा देने से वंचित खड़ीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला घुरुआ की  कई छात्राएं परीक्षा नहीं दे सकीं। इन छात्राओं ने बाजार से स्कीम खरीदी थी। हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा सोमवार को 3 बजे से स्कीम में दिखाई गई थी, जबकि परीक्षा सुबह 7 बजे से ही संपन्न हो गई।
विज्ञापन



नगला घुरुआ विद्यालय की छात्रा नेहा, प्रासी, रंजना, सपना,  संध्या, रजनी, गोल्डी, रीतू, नीटू, शिवानी, कुसमा, नेमा और नीतू को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा मोहम्मदाबाद बालिका कन्या विद्यालय केंद्र पर सोमवार को देनी थी।

यह छात्राएं बाजार से खरीदी गई स्कीम के अनुसार सोमवार दोपहर 3 बजे परीक्षा देने पहुंचीं, जबकि परीक्षा सुबह 7 बजे की पाली में ही हो चुकी थी। डीआईओएस कमलेशबाबू ने बताया कि छात्राओं ने अपनी गलती से परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


अब इस मामले में बोर्ड भी कुछ नहीं कर सकता। उन्हें बोर्ड की स्कीम के अनुसार परीक्षा देने आना चाहिए था। स्कीम में गड़बड़ी से विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें