फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले को 1350 क्विंटल आलूू के बीज आवंटित

Mon, 06 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन से जनपद को 1350 क्विंटल आलू का बीज आवंटित कर दिया गया है। उद्यान विभाग में बीज की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


किसानों को उन्नति प्रजाति का आलू बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन से भाव पहले ही निर्धारित कर दिए गए। इस बार किसानों को 2760 रुपये से लेकर 3715 रुपये प्रति क्विंटल आलू बीज मिलेगा। जनपद के लिए शासन से 1350 क्विंटल प्रसंस्कृत बीज आवंटित किया गया है।
इसमें आधारित प्रथम कुफरी बहार सीड साइज 75 क्विंटल व ओवर साइज 25 क्विंटल, कुफरी चिप्सोना-1 सीड साइज 79 क्विंटल, कुफरी ख्याति सीड साइज 180 क्विंटल व ओवर साइज 30 क्विंटल आया है।
विज्ञापन

चिप्सोना-3 सीड साइज 150 क्विंटल, कुफरी पुखराज सीड साइज 100 क्विंटल व ओवर साइज 50 क्विंटल, आधारित द्वितीय में कुफरी गौरव सीड साइज 50, चिप्सोना-1 सीड साइज 150 क्विंटल, कुफरी बहार सीड साइज 300 क्विंटल व कुफरी पुष्कर टीएल सीड साइज 161 क्विंटल आवंटित किया गया है।
जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विकास भवन स्थित कार्यालय कमरा नंबर 54 व 57 में आलू के बीज की बुकिंग शुरू कर दी गई है। किसान बुकिंग करा सकते हैं। लखनऊ से जल्द ही आलू का बीज आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें