फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे, गूूंजी शहनाई

विज्ञापन
couple end marriage - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जनपद में शनिवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 125 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधकर एकदूजे के हो गए। इससे सरकारी कार्यालयों में शहनाइयां गूंजती रहीं। हालांकि पंजीकरण के आधार पर 39 जोड़े समारोह में शामिल नहीं हुए।        
विज्ञापन


नगर पालिका फर्रुखाबाद की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सुबह से ही वर और कन्या पक्ष के लोग पहुंचने लगे। व्यवस्था में लगे पालिका कर्मचारियों ने वर व कन्या पक्ष के लोगों को क्रम से उनके पंडाल तक पहुंचाया। सभी 26 जोड़े शामिल हुए। इनमें 24 जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि दो का निकाह पढ़ा गया। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, प्रभारी ईओ रमेशचंद्र यादव, पालिका कर्मी अमित सक्सेना, अफसर खां व जितेंद्रबाबू मिश्र आदि मौजूद रहे। 
राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि वर व कन्या पक्ष को दिए जाने वाले लंच पैकेट में खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। इस दौरान
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह, बीडीओ नजमा सिद्दीकी, प्रवीन कुमार मौजूद रहे। 

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में ईओ केएन रावत की देखरेख में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 12 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एकदूजे का हाथ थामा। नव दंपतियों को उपहार भी दिए गए। इस दौरान चेयरमैन हरीश रावत और डीपीआरओ अमित त्यागी आदि मौजूद रहे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामबेटी महिला डिग्री कालेज में 26 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नहीं पहुंचे। एडीओ पंचायत सुरेश पंचायत सुरेश पाल व डीपीओ आदि मौजूद रहे। 

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम में समारोह आयोजित किया गया। इसमें 29 जोड़ों की शादी कराई गई। विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक, पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, बीडीओ संजय मिश्रा, एडीओ आईएसबी अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि कुल 164 पंजीकरण कराए गए थे। समारोह में आने वाले 125 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें आठ निकाह हुए। सभी को नए शासनादेश के अनुसार 10 हजार रुपये का सामान दिया गया। जबकि कन्याओं के खातों में 35 हजार रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें