फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में शामिल हुए सर्वदलीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सपा के पूर्व विधायक इजहार आलम खां के परंपरागत होली मिलन समारोह में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने समारोह में नृत्य व फाग गीत सुनकर आनंद लिया। साथ ही एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व विधायक इजहार आलम खां ने पितौरा गांव स्थित शांति कुटीर पर परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का त्योहार है। वर्षों से वह इस भाईचारे को निभाते आए हैं। इस कार्यक्रम से उनका कोई सियासी ताल्लुक नहीं है। इसलिए होली मिलन के इस कार्यक्रम में सभी सियासी पार्टियों के लोग शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में गांव अहिवरन नगला व शिवरईमठ की दो टीमें पहुंची। उन्होंने होली गीत, फाग गीत, प्रहलाद होलिका व कृष्ण आदि का वर्णन किया। साथ ही नर्तकियों ने फिल्मी गीतों पर डांस कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा चेयरमैन सुनील कुमार चक, सपा नेता रामशरन कठेरिया, प्रसपा महासचिव असलम शेर खां, अरविंद यादव, नकीब अहमद खां, श्रीकृष्ण गौतम, जब्बाद अली खां, राजेंद्र सिंह शाक्य, राजेंद्र पाल, सोनपाल, नन्हू खां, भारत सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें