फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में हुआ होली मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जय नरायन वर्मा रोड स्थित केंद्र पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पुलवामा में हुए शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन


होली मिलन समारोह में मेजर सर्वेश सिंह ने कहा कि होली हर्ष, उल्लास, प्रेम और समृद्धि का पर्व है। इसे प्रेम से मनाना चाहिए। जवाहर सिंह गंगवार ने कहा कि होली गले शिकवे मिटाने का होता है। केंद्र संचालिका बहन सुमन व कवियत्री गीता भारद्वाज ने भी संबोधित किया। प्रीती तिवारी ने प्रेम की कविता सुनाई और होली को प्रेम उल्लास, उमंग का त्योहार बताया। सोबरन सिंह, मीरा बहन, श्याम, वीरबल, सोहनलाल, रमाकां, बीके तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला जटवारा जदीद अंगूरीबाग में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

इसमें केंद्र प्रभारी बीके सरोज ने कहा कि होली में बुराइयों को दहन किया जाता है। बीके श्याम व प्रधानाचार्य सुआलाल ने कहा कि जिंदगी बेहतर बनाना हमारे हाथों में है। उसकी उपलब्धि हमारे हाथों में है। अपने विकास के लिए हमें काम, क्रोध, लोभ व मोह जैसे अवगुणों को त्यागना होगा। यहां सुभाष, उमाशंकर, प्रभात, रानी, रामशरण, आकाश, गीता, वंदना, अंशू, रेशमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें