फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 हजार की नौकरी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया से आए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहले चरण में 10,313 की नौकरी पाने के लिए जनपद के साथ ही दूरदराज जिलों से आए अभ्यर्थियों ने शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई। 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे चरण में 19 मई को अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भीषण गर्मी में अभ्यर्थियों का बुरा हाल था। महिला अभ्यर्थियों के साथ आए पुरुष बच्चों को खिलाते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 106 ईसीसीई एजूकेटर (बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा) की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किए थे। शुक्रवार को 160 अभ्यर्थियों को शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही बीएसए कार्यालय में आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर के साथ ही जनपद के अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। एसएसए कार्यालय और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थियों को एक-एक कर बुलाकर उनके शैक्षिक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि ईसीसीई भर्ती के लिए 160 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 76 अभ्यर्थी आए। दूसरे चरण की काउंसलिंग 19 मई को सीडीओ की अध्यक्षता में होगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू सिंह, डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी, वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा, बीईओ बढ़पुर सुरेशचंद्र पाल, बीईओ मुख्यालय राजीव श्रीवास्तव, बीईओ शमसाबाद वीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें