कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ब्लॉक क्षेत्र के 10 तालाबों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। बरसात के पूर्व इन तालाबों का मनरेगा से सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाबों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीडीओ राजेश बघेल बताया कि उन तालाबों का चयन किया जाएगा जिनमें नालों का पानी नहीं जाता है। दो हेक्टेयर और इससे अधिक क्षेत्र वाले तालाब विकसित किए जाएंगे। रैंप बनाने के साथ पानी की रिचार्जिंग क्षमता बढ़ाने के लिए बोरिंग भी कराई जाएगी। मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी अशाम सिंह ने बताया कि तालाब के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण भी होगा। उस्मानगंज, जरारी, सियांपुर के तालाब का चयन हो चुका है।
पंचायत घर निर्माण में लापरवाही
कमालगंज। गंगाइच, बहोरा, कंधरापुर व सरफुद्दीनपुर में पंचायत घर निर्माण की प्रगति खराब पाई गई। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए हैं।(संवाद)